तुमको ख़ुदा कहा है किसने ? पता नहीं है
दिल ने न कह दिया हो ! हमने कहा नहीं है
दर पर तिरे न आऊँ ,सर भी नहीं झुकाऊँ !
दुनिया में आशिक़ी की ऐसी सजा नहीं है
पुरतिश्नगी ये मेरी ,जल्वा नुमाई तेरी
मेरी ख़ता भले हो , तेरी ख़ता नहीं है
कब ये जुबाँ खुली है तेरी सितमगरी से
ऐसा कभी न होगा ,ऐसा हुआ नहीं है
वो इश्क़ के सफ़र में ,राही नया नया है
आह-ओ-फ़ुगाँ ,जुनूँ की हद जानता नहीं है
ऐसा नहीं है कोई जो इश्क़ का न मारा
जिसकी न आँख नम हो जो ग़मजदा नहीं है
उल्फ़त का यह सफ़र भी कैसा अजब सफ़र है!
जो एक बार जाता वो लौटता नहीं है
किसके ख़याल में तुम, यूँ गुमशुदा हो ’आनन’?
उल्फ़त की मंज़िलों का तुमको पता नहीं है
-आनन्द
शनिवार, 17 जुलाई 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








1 टिप्पणी:
रचना अच्छी है, पर नयापन नहीं मिला, यह खला।
एक टिप्पणी भेजें